Arvind Kejriwal का दामाद कौन है ?, शादी में कौन कौन आया ?

हर्षिता केजरीवाल और उनके पति संभव जैन दोनों ही IIT दिल्ली के छात्र रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात भी यहीं कैंपस में हुई थी। पढ़ाई के दौरान ही एक-दूसरे को समझने और जानने का मौका मिला और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

Arvind Kejriwal Daughter Marriage : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) की शादी हो गई है। राजधानी दिल्ली के एक भव्य पांच सितारा होटल में ये विवाह समारोह संपन्न हुआ, जिसमें चुनिंदा मेहमान, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्तों ने ही शिरकत की। इस निजी लेकिन शानदार शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में Arvind Kejriwal बेहद भावुक नजर आए, तो दूसरे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) नाचते हुए दिखे। शादी की सजावट, रश्में और कपल की केमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर लोग जमकर शादी की चर्चा कर रहे हैं। जहां कुछ लोग शादी में हुए खर्चे पर सवाल उठा रहे हैं और केजरीवाल और उनके आम आदमी होने पर सवाल उठा रहे हैं। बरहाल आज हम आपको हर्षिता केजरीवाल के पति के बारे में बताने जा रहे हैं।

Arvind Kejriwal के दामाद Sambhav Jain कौन हैं?

हर्षिता केजरीवाल और उनके पति संभव जैन दोनों ही IIT दिल्ली के छात्र रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात भी यहीं कैंपस में हुई थी। पढ़ाई के दौरान ही एक-दूसरे को समझने और जानने का मौका मिला और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कई वर्षों तक साथ रहने के बाद दोनों ने अब विवाह के बंधन में बंधने का निर्णय लिया। संभव जैन (Sambhav Jain) भी हर्षिता की तरह एक मेधावी छात्र रहे हैं। वर्तमान में वो एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने हर्षिता के साथ मिलकर एक हेल्थ टेक स्टार्टअप की शुरुआत भी की है। हर्षिता और संभव दोनों ने हाल ही में ‘बेसिल हेल्थ’ नामक एक स्टार्टअप की शुरुआत की है। ये कंपनी ऑटोमेशन तकनीक की मदद से कस्टमाइजेबल हेल्दी मील उपलब्ध कराने का काम करती है। इस स्टार्टअप का मकसद है लोगों को उनके शारीरिक जरूरतों के हिसाब से तैयार पौष्टिक खाना उपलब्ध कराना। युवा उद्यमियों के रूप में दोनों अपनी कंपनी को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

Harshita Kejriwal कौन हैं?

हर्षिता केजरीवाल सिर्फ एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ही नहीं, बल्कि एक होनहार छात्रा और महत्वाकांक्षी उद्यमी भी हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा में 98% और 12वीं में 96% अंक हासिल किए थे। बाद में उन्होंने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सामाजिक और तकनीकी क्षेत्रों में रुचि दिखाई और अब अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर नया बिजनेस खड़ा कर रही हैं। राजनीति में भी हर्षिता ने अपने पिता का साथ दिया है। आम आदमी पार्टी के कई चुनाव अभियानों में उन्होंने मां सुनीता केजरीवाल के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाई। हालांकि वो खुद राजनीति में नहीं हैं, लेकिन पार्टी की रणनीतियों में उनकी भागीदारी रही है।

ये भी पढ़ें- विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन की गंदी हरकत वायरल

Harshita Kejriwal के खास मेहमान

शादी एक बेहद निजी कार्यक्रम था, लेकिन इसमें आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता, परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। इनमें सबसे प्रमुख नाम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रहा, जो विवाह समारोह में पूरे जोश के साथ नजर आए। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, आतिशी, राघव चड्ढा, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज समेत कई अन्य नेता और उनके परिवार वाले भी शादी में शामिल हुए। शादी का माहौल बेहद पारिवारिक और भावुक रहा, जहां राजनीति से अलग, सभी ने केजरीवाल परिवार की खुशियों में शरीक होकर जश्न मनाया।

केजरीवाल परिवार में कौन-कौन हैं?

Arvind Kejriwal का परिवार हमेशा से ही मीडिया से थोड़ा दूर रहा है, लेकिन इस शादी के अवसर पर पूरा परिवार सामने आया। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, जो एक पूर्व सरकारी अधिकारी हैं, शादी की तैयारियों में बेहद सक्रिय रहीं। हर्षिता के अलावा उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम पुलकित केजरीवाल है। पुलकित भी पढ़ाई में काफी अच्छा है और भविष्य में वह भी किसी खास क्षेत्र में योगदान दे सकता है। पूरे परिवार की एक झलक इस शादी में पहली बार इतने खुले तरीके से सामने आई, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

Arvind Kejriwal की भावुकता

शादी की तस्वीरों में Arvind Kejriwal को एक भावुक पिता के रूप में देखा गया। उन्होंने बेटी को विदा करते वक्त जो भावनाएं दिखाईं, वो किसी भी आम पिता जैसी थीं। राजनीति में गंभीर और सख्त दिखने वाले केजरीवाल इस खास मौके पर भावनाओं में बहते नजर आए। शादी के दौरान उन्होंने कुछ करीबी दोस्तों से कहा भी – “आज मैं सिर्फ एक पिता हूं, नेता नहीं।” यह बात सभी को छू गई। उन्होंने बेटी के नए जीवन की शुरुआत को आशीर्वाद दिया और दामाद का भी स्वागत किया।

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

हर्षिता और संभव की शादी पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक रही हैं। कई लोगों ने केजरीवाल को पिता के रूप में देखने के बाद कहा कि ये उनका एक नया और सच्चा रूप है। कुछ ने इस शादी को “सीधी-सादी लेकिन भावनात्मक” बताया। वहीं कई लोग ये भी जानने को उत्सुक हैं कि हर्षिता और संभव अपने स्टार्टअप को कैसे आगे बढ़ाएंगे। हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी एक भावनात्मक, पारिवारिक और आधुनिक प्रेम कहानी का सजीव उदाहरण है। दोनों की जोड़ी ने न सिर्फ अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया, बल्कि अपने दम पर करियर और स्टार्टअप की शुरुआत भी की है।

ये शादी न सिर्फ एक नई शुरुआत है, बल्कि प्रेरणा भी है उन युवाओं के लिए जो रिश्तों और करियर को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं अरविंद केजरीवाल के लिए ये पल सिर्फ राजनीतिक जीवन से इतर एक पिता के रूप में खुशी और संतोष का क्षण था। और देशभर के लोगों के लिए ये मौका था एक नेता को उसके व्यक्तिगत और पारिवारिक रंगों में देखने का।

 

Share it :