Girl Molested : मुंबई के खार इलाके में एक बेहद शर्मनाक घटना हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई में हुई ये घटना पुरानी है। लेकिन बेंगलुरु घटना (Girl Molested) होने के बाद मुंबई की घटना को याद किया जा रहा है। दरअसल साल 2022 में रात को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।
जब एक दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर के साथ दो युवकों ने खुलेआम छेड़छाड़ की (Girl Molested)। महिला उस वक्त अपने चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा फैल गया और मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान Girl Molested
घटना रात करीब 8 बजे की है, जब पीड़िता खार के एक सार्वजनिक मार्ग पर चल रही थी और अपने दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीम कर रही थी। तभी एक युवक तेजी से उसके पास आया और जबरन बातचीत करने की कोशिश की। (Girl Molested) वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वो महिला को लगातार परेशान कर रहा है। जब महिला ने विरोध किया, तब भी युवक ने उसकी कलाई पकड़ने और खींचने की कोशिश की।
महिला लगातार “नहीं, नहीं” कहती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर उसे जबरन अपने करीब खींचने की कोशिश की। ये सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो बाद में वायरल हो गया और लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
@MumbaiPolice A streamer from Korea was harassed by these boys in Khar last night while she was live streaming in front of a 1000+ people. This is disgusting and some action needs to be taken against them. This cannot go unpunished. pic.twitter.com/WuUEzfxTju
— Aditya (@Beaversama_) November 30, 2022
दोबारा बाइक से पीछा कर लिफ्ट देने की कोशिश
जब पीड़िता वहां से निकलने लगी, तो आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ बाइक पर उसके पीछे आया और उसे लिफ्ट देने की पेशकश करने लगा। महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेज़ी में साफ मना कर दिया कि उसे किसी भी तरह की मदद नहीं चाहिए। फिर भी दोनों युवकों ने उसे परेशान करने की कोशिश की। (Girl Molested)
पीड़िता ने साझा किया अनुभव
बाद में महिला यूट्यूबर ने वायरल वीडियो को रीट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उसने लिखा, “कल रात स्ट्रीमिंग के दौरान एक व्यक्ति ने मुझे काफी असहज किया। मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति और न बिगड़े, क्योंकि वो अकेला नहीं था बल्कि अपने दोस्त के साथ था। इसलिए मैं वहां से निकल गई। कुछ लोगों का कहना है कि यह सब मेरे ज़्यादा दोस्ताना व्यवहार के कारण हुआ, लेकिन यह सोचने की बात है कि क्या सामान्य बातचीत को भी कोई निमंत्रण समझेगा?”
उसने आगे कहा कि इस घटना ने उसे लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है।
ये भी पढ़ें- कब्र पर चढ़कर संबंध बना रहे थे युवक-युवती और फिर
मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई। उन्होंने वीडियो का संज्ञान लेते हुए खुद ही मामला दर्ज किया और तुरंत जांच शुरू की। खार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा का हनन करने के इरादे से छेड़छाड़) के तहत एफआईआर दर्ज की।
जल्द ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मोबीन चांद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरेआलम अंसारी के रूप में हुई है। दोनों को यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है।
सोशल मीडिया पर नाराज़गी
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों की नाराज़गी देखने को मिली। कई यूज़र्स ने मुंबई जैसे बड़े और मॉडर्न शहर में ऐसी घटनाओं को शर्मनाक बताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये घटना सिर्फ एक यूट्यूबर के साथ हुई बदसलूकी नहीं है, बल्कि ये हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठते सवालों की एक कड़ी है। चाहे वो विदेशी महिला हो या भारतीय, किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन जरूरी है कि ऐसे मामलों में न केवल सख्त कानून लागू हों, बल्कि लोगों की सोच में भी बदलाव आए।