Saweety Boora Case : वो मेरे कपड़े उतारता और फिर पूरी रात…

Saweety Boora Case : भारतीय खेल जगत की दो जानी-मानी हस्तियां इन दिनों एक गंभीर विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा (Saweety Boora)

Saweety Boora Case : भारतीय खेल जगत की दो जानी-मानी हस्तियां इन दिनों एक गंभीर विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा (Saweety Boora) और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक मंच पर आ चुका है, जिससे खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच चिंता का माहौल बन गया है।

हरियाणा की स्टार बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों के साथ स्वीटी ने आरोप लगाया है कि उनके पति दीपक हुड्डा ने उनके साथ न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। (Saweety Boora Case)

स्वीटी का कहना है कि ये मामला पिछले कई महीनों से चल रहा था, लेकिन उन्होंने इसे अपनी प्रतिष्ठा और पारिवारिक दबाव के चलते छुपाए रखा। एक निजी चैनल से बातचीत में स्वीटी ने भावुक होते हुए बताया कि, “मैंने लव मैरिज की थी, इसलिए सहना पड़ा। परिवार में किसी का रिश्ता नहीं टूटा था, इसलिए मैंने भी चुपचाप सब झेला।”

शारीरिक हिंसा हुई- Saweety Boora

स्वीटी ने बताया कि दीपक उन्हें रातभर कपड़े उतारकर मारते थे और कई बार उन्हें पांच-पांच दिन तक घर में बंद रखा गया। उनकी गाड़ी भी छीन ली गई थी और उनसे ये तय करवाया जाता था कि वो किससे बात करेंगी और कितनी देर तक। दीपक उनके फोन की जांच करते थे और उनके हर मूवमेंट पर नजर रखते थे।

स्वीटी का दावा है कि शादी के एक महीने बाद ही उन्हें दीपक के अन्य महिलाओं से रिश्तों की जानकारी मिली, लेकिन उन्होंने घर की इज्जत के लिए सब कुछ सहन किया। उन्होंने कहा, “जब मैंने अपने घरवालों को बताया तो उन्होंने कहा, तूने खुद चुना है, अब खुद भुगत।” (Saweety Boora Case)

Saweety Boora का वीडियो हुआ था वायरल

15 मार्च को दोनों हिसार के महिला थाने पहुंचे थे। जहां कथित रूप से स्वीटी ने दीपक से मारपीट की थी। ये घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और 24 मार्च को इसका वीडियो सामने आया। वीडियो वायरल होते ही लोगों की नजरें इस मामले पर टिक गईं।

वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए स्वीटी ने कहा कि वीडियो में कुछ अहम हिस्से गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “वीडियो के शुरू और आखिर में दीपक मुझे गालियां दे रहा था, वो क्लिप हटाई गई। मैं पैनिक अटैक का शिकार हो गई थी, वो भी नहीं दिखाया गया।”

Saweety Boora Case में गंभीर आरोप

स्वीटी ने इस मामले में हिसार केSP पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि थाने का वीडियो बाहर लीक होना ये साबित करता है कि दीपक को पुलिस की ओर से संरक्षण मिल रहा है। ये बात खिलाड़ियों को ये सोचने पर मजबूर कर रही है कि क्या कानून हर किसी के लिए बराबर है?

खिलाड़ी भी हैं इंसान

ये घटना भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ा झटका है। खिलाड़ी मैदान में चाहे कितने भी मजबूत नजर आएं, लेकिन निजी जीवन में वो भी संवेदनशील होते हैं। स्वीटी बूरा ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं और वो देश की उन महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने लड़कियों को बॉक्सिंग की दुनिया में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

वहीं दीपक हुड्डा भी कबड्डी के मैदान में जाना-पहचाना नाम हैं। दोनों की शादी कुछ साल पहले हुई थी और शुरुआत में ये जोड़ी भारतीय खेल जगत की आइडियल कपल मानी जाती थी। लेकिन अब ये विवाद सभी के सामने है। ( Saweety Boora Case )

ये भी पढ़ें- टीचर ने छात्रा के पिता से बनाए संबंध… और फिर

खेल जगत की जिम्मेदारी

ये मामला सिर्फ एक शादीशुदा जोड़े के बीच विवाद नहीं है, बल्कि ये सवाल उठाता है कि खिलाड़ियों को मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग कितना मिलता है? क्या किसी स्टार खिलाड़ी की पहचान उसकी निजी पीड़ा को दबा देती है?

Saweety Boora ने कहा है कि वो इस मामले में कोर्ट में सबूत पेश करेंगी और न्याय की लड़ाई लड़ेंगी। उन्होंने खेल मंत्रालय और महिला आयोग से भी मदद की अपील की है। ये घटना सभी खिलाड़ियों के लिए एक सीख है कि चाहे आप कितने भी प्रसिद्ध हों, अपने आत्मसम्मान और मानसिक स्वास्थ्य से समझौता नहीं करना चाहिए। यह जरूरी है कि स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ऐसे मामलों में खुलकर बात करे और पीड़ितों को सहयोग दे।

 

Share it :