World War 3 की तारीख आई, योगेश्वरानंद गिरी की भविष्यवाणी

इस video के वायरल होने की एक वजह ये भी है कि ये ऐसे समय सामने आया जब World War 3 जैसे हालात बन रहे हैं। क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
Yogeshwaranand Giri on World War 3 Bharat Viral News

नई दिल्ली – World War 3 शुरू होने वाला है? आज भारत-पाकिस्तान समेत कई देश के लोग यही सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है। तीसरे विश्व युद्ध को लेकर मशहूर ज्योतिषाचार्य स्वामी योगेश्वरानंद गिरी (Swami Yogeshwaranand Giri) ने भविष्यवाणी की है। ये पूरी भविष्यवाणी क्या है ये तो हम आपको बताएंगे ही लेकिन उससे पहले कुछ अहम जानकारी आप तक पहुंचा देते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर तगड़ी कार्रवाई की है। जिसकी वजह से पाकिस्तान पगला गया है और भारत पर चोरी छीपे हमले करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की यही गंदी चाल दुनिया को World War 3 की ओर ले जा रही है।

इस बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर ज्योतिषाचार्य स्वामी योगेश्वरानंद गिरी ने आने वाले समय को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। ये वीडियो The Ranveer Show Hindi का हिस्सा है जो करीब 10 महीने पहले रिकॉर्ड हुआ था। अब जैसे-जैसे May 2025 Rare Planetary Alignment (2025 की दुर्लभ ग्रह स्थिति) नजदीक आ रही है, ये वीडियो फिर से चर्चा में है। वीडियो देखने के बाद लोग World War 3 की चर्चा कर रहे हैं और चिंता जता रहे हैं।

Mahabharat काल जैसी ग्रह स्थिति

स्वामी योगेश्वरानंद गिरि ने कहा है कि “30 मई 2025 के आसपास एक ऐसा ग्रहों का alignment बनने जा रहा है जो महाभारत काल में भी देखा गया था।” उन्होंने बताया कि 6 ग्रहों की ये स्थिति (six planetary conjunction) न सिर्फ ऐतिहासिक है, बल्कि इसका प्रभाव geopolitics पर भी पड़ेगा। “ये ज्योतिषीय गणना है, कोई निजी राय नहीं। Planets का ये संयोजन हमें महायुद्ध या Global Reset की तरफ इशारा कर रहा है।” – स्वामी योगेश्वरानंद गिरि, 30 मई 2025 से World War 3 की शुरूआत हो सकती है। 30 मई 2025 की तारीख पूरी दुनिया के लिए बेहद चिंता पैदा करने वाली तारीख है।

India के लिए Swarnim Kaal

स्वामी जी ने इस खगोलीय घटना को भारत के पुनरुत्थान (India’s rise) से भी जोड़ा। उन्होंने कहा, “भारत के लिए ये समय स्वर्णिम काल है। हम अपने शिखर की ओर बढ़ चुके हैं।” उनका मानना है कि जैसे स्वामी विवेकानंद, अरविंदो और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के उत्कर्ष की बात की थी, वैसी ही स्थिति अब दिखने लगी है। “भारत फिर से ऊपर उठ चुका है। अगर आप इसे नहीं देख पा रहे हैं तो ये आपकी आंखों की कमी है, ग्रहों की नहीं।”

World War 3 जैसे हालात, Video हुआ वायरल

इस video के वायरल होने की एक वजह ये भी है कि ये ऐसे समय सामने आया जब World War 3 जैसे हालात बन रहे हैं। क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। हाल ही में:

  • भारतीय वायुसेना ने LoC पार कर PoK में टारगेटेड एयरस्ट्राइक की।
  • इसके कुछ ही हफ्तों बाद, पाकिस्तान आधारित आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 टूरिस्ट्स की हत्या कर दी।

ये घटना बताती है कि भारत अब सिर्फ डिफेंसिव नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल और टारगेटेड स्ट्रैटेजी अपना रहा है।

“महायुद्ध सिर्फ विनाश नहीं, ये ब्रह्मांडीय यज्ञ है”

स्वामी गिरि कहते हैं कि “युद्ध को केवल destruction की नजर से नहीं देखना चाहिए। ये एक प्रकार का यज्ञ है – त्याग का प्रतीक।” उन्होंने गीता के 18वें अध्याय का हवाला देते हुए कहा: “यज्ञ, दान और तप – ये तीनों कभी नहीं छोड़े जाने चाहिए। जब समाज स्थिर हो जाए और शांति कृत्रिम हो जाए, तो disruption जरूरी होता है।” उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा खुद महावतार बाबाजी जैसे दिव्य आत्माएं कर रही हैं।

Veto Power की भविष्यवाणी

World War 3 और पाकिस्तान-भारत युद्ध के अलावा स्वामी जी की सबसे bold भविष्यवाणियों में से एक ये है कि: “भारत United Nations में Veto Power के साथ आने वाला है। भारत जल्द ही global leadership role निभाएगा।”

Nations भी होते हैं ज्योतिष के अधीन

स्वामी योगेश्वरानंद गिरि ने बताया कि जैसे इंसानों की कुंडली होती है, वैसे ही nations की भी birth chart होती है। भारत की कुंडली में अब सकारात्मक योग बनने लगे हैं। उन्होंने कहा: “भारत ऊपर उठ चुका है, कम से कम घुटनों तक। ऊपर चढ़ने में वक्त लगता है, लेकिन दिशा तय है।”

भारत Divine Souls की भूमि

स्वामी गिरि ने भारत को “Divine Souls की जन्मभूमि” बताया। उन्होंने कहा कि जैसे अल्फांसो आम रत्नागिरी में और कीवी न्यूजीलैंड में होते हैं, वैसे ही धर्म के अवतार भारत में जन्म लेंगे। उन्होंने ‘धर्म’ की परिभाषा स्पष्ट करते हुए कहा: “मैं धर्म का मतलब पूजा या अंधविश्वास नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रवाह से जोड़ता हूं – स्वधर्म।” उन्होंने स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करते हुए कहा कि धर्म का कोई proper English translation नहीं है।

आने वाले 100 वर्षों में अच्छाई का उदय

स्वामी योगेश्वरानंद गिरि ने कहा कि आने वाले 50-100 सालों में दुनिया में अच्छाई बढ़ेगी। उन्होंने इसे “Oxygen Ratio” से compare किया। “बुराई है, लेकिन अच्छाई का अनुपात अब अधिक है। आज धर्म और पवित्रता की मौजूदगी पहले से कहीं ज्यादा है।” उन्होंने practical message भी दिया: “आपके पास मौका है – कुछ पुण्य कमाइए। Lazy मत बनिए। Action लीजिए।”

ये भी पढ़ें – Sudarshan Chakra S 400 क्या है?, पाकिस्तान क्यों घबरा रहा?

Interview फिर से हुआ वायरल

ये इंटरव्यू geopolitical माहौल के बीच फिर से उभर कर सामने आया है। May 2025 Rare Planetary Alignment ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या हम किसी Global Reset की ओर बढ़ रहे हैं? क्या India का Golden Era सच में शुरू हो चुका है?

क्या ज्योतिष सच में भविष्य का आईना है?

ज्योतिष हमेशा से विवाद का विषय रहा है, लेकिन जब खगोलीय घटनाएं, वैश्विक राजनीति और भारत का आत्मविश्वास एक साथ दिखने लगे, तो ये सिर्फ Coincidence नहीं लगती। May 2025 planetary alignment एक reminder है – कि शायद हम new global cycle के मुहाने पर हैं। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में World War 3 शुरू होने वाला है।

author avatar
Narendra Niru
Share it :

सम्बंधित ख़बरें