Sarkari Naukri- UPSIDA में जल्द 641 पदों पर बंपर भर्ती होगी

फिलहाल विभाग में कुल 761 स्वीकृत पदों में से 641 पद खाली हैं, जो कि लगभग 84% रिक्तता को दर्शाता है। ये स्थिति प्राधिकरण के कामकाज को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है, और इसी कारण ये निर्णय लिया गया है कि अब इन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा।
Sarkari Naukri UPSIDA Bharat Viral News

2026: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण () यानी यूपीसिडको में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया (Sarkari Naukri) अब तेजी से शुरू होने जा रही है। यूपीसिडको में अवर अभियंता, सहायक लेखाकार और श्रेणी ‘ख’ के अन्य पदों को भरने की तैयारी की जा रही है।

प्राधिकरण जल्द ही इन पदों के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करेगा और भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आरंभ करेगा। तो आइये जानते हैं किन किन पदों पर Sarkari Naukri के लिए भर्ती शुरू हुई है। साथ ही जानेंगे कि UPSIDA में भर्ती के लिए क्या क्या तैयारी करनी चाहिए। भर्ती से जुड़ी और जानकारी के लिए आप UPSIDA की आधिकारिक बेवसाइट https://upsida.obpas.up.gov.in/ पर जानकारी ले सकते हैं।

641 पद खाली, मिलेगी Sarkari Naukri

फिलहाल विभाग में Sarkari Naukri के लिए कुल 761 स्वीकृत पदों में से 641 पद खाली हैं, जो कि लगभग 84% रिक्तता को दर्शाता है। ये स्थिति प्राधिकरण के कामकाज को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है, और इसी कारण ये निर्णय लिया गया है कि अब इन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा।

अहम बैठक में Sarkari Naukri पर फैसला

बुधवार को यूपीसिडको के चेयरमैन वाइपी सिंह की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की 185वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण था—रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करना।

इस बैठक में यूपीसिडको के प्रबंध निदेशक कुमार प्रशांत, विशेष सचिव रजनीश चंद्र, निदेशक (सामान्य प्रबंध) राजीव कुमार श्रीवास्तव, और विशेष सचिव (वित्त) जय शंकर दूबे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। (Sarkari Naukri)

यह भी पढ़ें: -  SSC CGL 2025 - 14,582 सरकारी नौकरियों का मौका

ये भी पढ़ें- SSC CGL 2025 – 14,582 सरकारी नौकरियों का मौका

रिकॉर्ड टर्नओवर की जानकारी

बैठक के दौरान निदेशक मंडल को जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यूपीसिडको ने अब तक का सबसे अधिक 1210 करोड़ रुपये का टर्नओवर प्राप्त किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लंबित लेखा विवरणों को तीन महीने की अवधि में पूरा कर लिया गया है, जो कि प्रबंधन की सक्रियता को दर्शाता है।

लेखा विवरण समय पर तैयार करने के निर्देश

चेयरमैन वाइपी सिंह ने निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2024-25 का लेखा विवरण समय से तैयार किया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे और वित्तीय प्रक्रियाएं सुचारु रूप से आगे बढ़ सकें।

नई तकनीक अपनाने की तैयारी

यूपीसिडको ने ये भी फैसला लिया है कि अब अपने प्रोजेक्ट्स को बेहतर ढंग से निष्पादित करने के लिए “फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस” (FMS) जैसी नवीनतम प्रणाली को अपनाया जाएगा। इससे निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता, समय-सीमा और निगरानी में सुधार आने की उम्मीद है।

मानकीकृत निर्माण कार्यों की सीमा बढ़ाने के निर्देश

बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि मानकीकृत एवं गैर-मानकीकृत निर्माण कार्यों की सीमा को बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा, जिससे नए प्रोजेक्ट्स को गति मिल सकेगी।

सरकारी नौकरी के लिए क्या पढ़ें?

यदि आप यूपीसिडको या किसी अन्य सरकारी विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको एक सही और सटीक रणनीति अपनानी होगी। नीचे कुछ मुख्य विषय दिए गए हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है:

यह भी पढ़ें: -  UP Govt Job : ऐसे लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, CM योगी के ऐलान से मचा हड़कंप

1. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

  • भारत का संविधान, संसद, राष्ट्रपति, राज्यपाल की शक्तियाँ
  • करंट अफेयर्स: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें, सरकारी योजनाएं, खेल, पुरस्कार

2. सामान्य अध्ययन (General Studies)

  • इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान, और पर्यावरण

3. गणित और रीजनिंग

  • अंकगणित (प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि)
  • लॉजिकल रीजनिंग, पजल, सिलोगिज्म

4. अंग्रेजी भाषा

  • शब्दावली, ग्रामर, पैसेज रीडिंग, एरर फाइंडिंग

5. टेक्निकल विषय (यदि पद तकनीकी है)

  • अवर अभियंता पद के लिए सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़ी बेसिक और एडवांस जानकारी

6. कंप्यूटर ज्ञान

  • MS Office, इंटरनेट, बेसिक कंप्यूटर नेटवर्किंग

यूपीसिडको में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से ही अपने विषयों की तैयारी शुरू कर दें और नियमित अभ्यास करें। सही दिशा में मेहनत करने से सफलता निश्चित है।

author avatar
Narendra Niru Author
Narendra Kumar is an IT and Digital Media professional with over 15 years of experience in the industry. He is widely known for his strong grounding in real, on-the-ground stories, bringing practical insights and authentic perspectives to his work. With a deep understanding of technology and digital trends, he consistently delivers content that connects real-world experience with modern digital solutions.
Share it :

सम्बंधित ख़बरें

Translate »