India Pakistan Import Export- पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध

वाणिज्य मंत्रालय की 2 मई की अधिसूचना के अनुसार, "पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।" ये प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 के तहत लागू किया गया है।
India Pakistan Import Export Bharat Viral News

नई दिल्ली – भारत सरकार ने India Pakistan Import Export को लेकर बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से होने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब कोई भी सामान पाकिस्तान से भारत में नहीं आएगा। ये निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही India Pakistan Import Export को रोकने की मांग की जा रही थी। मोदी सरकार के इस फैसले से क्या होगा आइये जानते हैं।

India Pakistan Import Export पर नियम?

वाणिज्य मंत्रालय की 2 मई की अधिसूचना के अनुसार, “पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।” ये प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 के तहत लागू किया गया है।

– प्रतिबंध में क्या शामिल है?

– पाकिस्तान से सीधा आयात (Direct Import)
– तीसरे देशों के माध्यम से होने वाला अप्रत्यक्ष आयात (Indirect Import)
– पाकिस्तान से निर्यात किए जाने वाले सामान
– भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों पर प्रतिबंध

अगर किसी विशेष मामले में पाकिस्तान से आयात करना जरूरी हो, तो भारत सरकार की विशेष अनुमति लेनी होगी।

क्यों लगाया गया प्रतिबंध?

India Pakistan Import Export पर ये फैसला पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने और भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने की वजह से लिया गया है। हाल ही में, पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें 27 लोगों की मौत हुई) के बाद भारत सरकार ने ये सख्त कदम उठाया है। इसके अलावा, भारतीय जहाजों को पाकिस्तानी बंदरगाहों पर जाने से रोक दिया गया है और पाकिस्तानी जहाजों को भारतीय बंदरगाहों पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। ये निर्णय मर्चेंट शिपिंग एक्ट, 1958 के तहत लिया गया है।

ये भी पढ़ें – Pakistan Army में हड़कंप, 4,500 सैनिकों ने दिया इस्तीफा?

India Pakistan Import Export: पहले क्या होता था?

भारत से पाकिस्तान को क्या निर्यात होता था?
पहले भारत, पाकिस्तान को निम्नलिखित वस्तुएं निर्यात करता था:
– कपास, केमिकल्स, दवाइयाँ, मसाले
– चाय, कॉफी, प्याज, टमाटर
– लोहा, इस्पात, चीनी, नमक, ऑटो पार्ट्स

2019 से पहले, जम्मू-कश्मीर में LoC (Line of Control) के पार व्यापार भी होता था, जिससे 7,500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। लेकिन 2019 में पुलवामा हमले के बाद इसे बंद कर दिया गया, क्योंकि इस मार्ग से अवैध हथियार, नकली नोट और ड्रग्स की तस्करी की आशंका जताई गई थी। The Economic Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई साल से भारत और पाकिस्तान के बीच आयात और निर्यात पर काफी फर्क पड़ा है। पिछले कुछ साल में हुए आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान को आयात-निर्यात में नुकसान उठाना पड़ा है।

पाकिस्तान से भारत को क्या आयात होता था?

पाकिस्तान से भारत में मुख्य रूप से निम्नलिखित वस्तुएं आती थीं:
– सीमेंट, जिप्सम, तांबा, फल
– सेंधा नमक, मुल्तानी मिट्टी

हालाँकि, 2019 के बाद आयात लगभग शून्य हो गया। 2024 में पाकिस्तान से भारत का आयात मात्र 48 लाख डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) रहा, जो अब पूरी तरह बंद हो गया है।

अप्रत्यक्ष व्यापार (Indirect Trade) कितना था?
भले ही प्रत्यक्ष व्यापार बंद हो, लेकिन दुबई, सिंगापुर और अफगानिस्तान जैसे तीसरे देशों के माध्यम से व्यापार होता रहा।

– 2024 में भारत-पाकिस्तान का अप्रत्यक्ष व्यापार: 1.21 अरब डॉलर (लगभग 10,000 करोड़ रुपये)
– 2018 में ये आँकड़ा 2.35 अरब डॉलर (लगभग 19,000 करोड़ रुपये) था

अब ये अप्रत्यक्ष व्यापार भी बंद हो गया है।

75 साल में भारत-पाकिस्तान व्यापार का इतिहास
1947 में विभाजन के बाद से ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध उतार-चढ़ाव भरे रहे।

– 1947-1965: सीमित व्यापार
– 1965 (भारत-पाक युद्ध के बाद): व्यापार पूरी तरह बंद
– 1975-2019: कुछ वस्तुओं का सीमित व्यापार
– 2019 (पुलवामा हमले के बाद): प्रत्यक्ष व्यापार बंद
– 2024 (अब): पूर्ण प्रतिबंध (प्रत्यक्ष + अप्रत्यक्ष आयात बंद)

भारत सरकार का India Pakistan Import Export पर ये फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाता है। पाकिस्तान से व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते। इसके साथ ही, ये कदम भारत की आत्मनिर्भरता (Atmanirbhar Bharat) को भी मजबूत करेगा, क्योंकि अब देश में सेंधा नमक और अन्य वस्तुओं का स्वदेशी उत्पादन बढ़ेगा।

author avatar
Narendra Niru
Share it :

सम्बंधित ख़बरें