Mehul Choksi Fraud: भारत लाने की तैयारी तेज, उठाया बड़ा कदम

आरोपी मेहुल चोकसी को महाराष्ट्र की मुंबई में आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा, जहां उसे सुविधाएं दी जाएंगी। आरोपी का सेल आम कैदियों के मुकाबले थोड़ा बड़ा होगा, जिसमें शौचालय, छत वाले पंखे, ट्यूब लाइट, मच्छर भगाने का उपकरण होंगे।

Mehul Choksi PNB Fraud : पंजाब नेशनल बैंक से ₹13,850 करोड़ के फ्रॉड के आरोपी और भगोड़ा बिजनेसमैन मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाने की कोशिश जारी हैं। भारत सरकार ने बेल्जियम सरकार को एक लेटर में बताया कि चोकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा। वहां एक कोठरी में 6 लोगों के रहने की क्षमता है। लेटर में कहा गया कि अगर चोकसी को बेल्जियम से भारत लाए जाता है, तो उसके साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा। भारत सरकार ने मेहुल चोकसी को 14 से ज्यादा सुविधाएं देने का भरोसा दिया है। हालांकि, केंद्र ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए यह पत्र कब लिखा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या चोकसी को मिलेगा VIP ट्रीटमेंट?

आरोपी मेहुल चोकसी को महाराष्ट्र की मुंबई में आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा, जहां उसे सुविधाएं दी जाएंगी। आरोपी का सेल आम कैदियों के मुकाबले थोड़ा बड़ा होगा, जिसमें शौचालय, छत वाले पंखे, ट्यूब लाइट, मच्छर भगाने का उपकरण होंगे। उसके साथ अन्य आर्थिक अपराधियों को भी रखा जाएगा। उसे मेडिकल सुविधाएं, 3 बार पौष्टिक खाना और घर का खाना, साफ कपड़े और बिस्तर दिया जाएगा।

मुंबई में गर्मी कम, इसलिए जेल में AC नहीं

गृह मंत्रालय ने बताया कि लेटर भेजे जाने तक आर्थर जेल में बैरक नंबर-12 की 2 कोठरियां खाली थीं। कोठरियों में ग्रिल वाली खिड़कियां, वेंटिलेटर और सीलिंग फैन लगे हैं। मुंबई का मौसम आमतौर पर साल भर सुहावना रहता है और ज्यादा गर्मी नहीं होती। इसलिए, कोठरियों में एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं है। आमतौर पर इसकी ज़रूरत भी नहीं होती। मुंबई जेल की कोठरियों में रोजाना झाड़ू-पोंछा लगाया जाता है और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। नियमित सफाई, पेस्ट कंट्रोल और नगरपालिका की तरफ से पानी सप्लाई किया जाता है। लिविंग एरिया से हटकर एक अटैच्ड टॉयलेट और बाथरूम है। साथ ही कोठरी के भीतर भी नहाने की सुविधाएं हैं।

क्यों उठ रही चोकसी के मानवाधिकारों को लेकर चिंताएं?

मेहुल चोकसी को भारतीय अधिकारियों के औपचारिक अनुरोध के बाद अप्रैल में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जेल में बंद है। गिरफ्तारी के बाद चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने आरोपी के बिगड़ते स्वास्थ्य और कैंसर के इलाज का हवाला देते हुए उन्हें राहत देने की अपील की थी। विजय अग्रवाल का तर्क था कि अपर्याप्त स्वास्थ्य सेवा और संभावित राजनीतिक उत्पीड़न के कारण प्रत्यर्पण से चोकसी के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो सकता है।

ये भी पढ़ें – कहीं आपके नाम पर किसी और ने तो नहीं ले रखा Loan ? ऐसे करें चेक

2018 में देश छोड़कर भागे थे चोकसी और उनका भतीजा नीरव मोदी

मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक PNB से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने बैंक की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को रिश्वत देकर वचन पत्र (LoU) और विदेशी ऋण पत्र (FLC) का इस्तेमाल किया। धोखाखड़ी का मामला सामने आने से पहले दोनों जनवरी 2018 में देश छोड़कर फरार हो गए थे। मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI कर रही है। भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर, चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था।

author avatar
Gaurang Maheshwari
Share it :

सम्बंधित ख़बरें